{"_id":"6242051cbc99400ea64ef975","slug":"catch-the-rain-2022-campaign-will-run-in-villages-from-today-regarding-water-conservation-city-office-news-ali2880288121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जल संरक्षण को लेकर आज से गांवों में चलेगा ‘कैच द रेन -2022’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जल संरक्षण को लेकर आज से गांवों में चलेगा ‘कैच द रेन -2022’ अभियान
विज्ञापन
मानसून के प्रारंभ से पूर्व वर्षा के जल संचयन व जल संरक्षण कार्यों को लेकर जिले में मंगलवार से ‘कैच द रेन -2022’ अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय जल मिशन के तहत शासकीय व पंचायत के स्वामित्व वाले भवनों विद्यालय, पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक कार्यालय, पुलिस स्टेशन आदि में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं लगाए जाने का कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण किया जाना है। मानसून अवधि के दौरान पौधरोपण करने के लिए नर्सरी भी तैयार किये जाने का कार्य ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में वर्षा जल संचयन व जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को बड़े पैैमाने पर मनरेगा व 15वें वित्त आयोग की धनराशि का स्थानीय स्तर पर उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन -2022’ अभियान में ग्राम प्रधानों के प्रतिभाग किए जाने की अपेक्षा की गई है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण एवं शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा। इस दौरान जल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर जल शपथ ली जाएगी। ग्राम पंचायत सचिवों को आदेशित किया गया है कि वे ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन कराएं।