फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cashless not 'Les cash' economy target

‘कैशलेस’ नहीं ‘लेस कैश’ इकोनॉमी का लक्ष्य

Wed, 11 Jan 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 11 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cashless not 'Les cash' economy target
Cashless not 'Les cash' economy target - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हम ‘कैशलेस’ नहीं ‘लेस कैश’ इकोनॉमी लाना चाहते हैं। इसमें सफलता भी मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक कहते हैं कि हमारा देश बदल रहा है। पिछले दो महीनों से हमारा देश डिजिटल तकनीक की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

वित्त राज्य मंत्री मंगलवार को अचलताल स्थित रामलीला मैदान में महानगर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में 10 लाख से अधिक आमदनी वाले मात्र 20 लाख लोग हैं। डिजिटल तकनीक से टैक्स को चुराने की प्रवृति दूर होगी। आने वाले समय में मोबाइल ही आपका बटुआ और बैंक हो जाएगा। घर में ही ऋण मिलने की स्थिति आने वाली है। यह किसान, व्यापारी, युवा, मजदूर सबके हक में है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समानता तो मिल गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी नोटबंदी से सामाजिक और आर्थिक समानता लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी योजनाएं ला रहे हैं कि अमीर एवं गरीब के बीच की खाई पाटी जा सके।  
विज्ञापन

कहा, एक अप्रैल 2017 से देश में जीएसटी लागू करने का लक्ष्य है। इससे व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। जीएसटी नेटवर्क नाम की तकनीक से गलती सिस्टम पकड़ेगा। व्यापारियों को अधिकारियों के पास चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। हम सूचना तकनीक का इस तरह प्रयोग करना चाहते हैं कि व्यापारियों के समक्ष कोई समस्या नहीं आए। हम श्रेष्ठ और उन्नत भारत बनाना चाहते हैं। पश्चिमी अर्थशास्त्री भी मान रहे हैं कि 21वीं सदी एशिया की होगी। मोदी का सपना 21वीं सदी को भारत की सदी बनाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तभी संभव है, जब उत्तर प्रदेश तरक्की करेगा। यहां उद्योग धंधे लगेंगे, लॉ एंड आर्डर ठीक होगा। उन्होंने व्यापारियों से प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन एवं सुशासन लाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि लक्ष्मी को सफाई पसंद है, जब आप बसपा एवं सपा की सफाई कर कमल खिलाएंगे तो प्रदेश में खुशहाली आएगी। 
इससे पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मुलायम, अखिलेश एवं शिवपाल में चल रही जंग की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गोरी एवं मुगलों का शासन चल रहा है। उन्होंने भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा की तरह यूपी में भी व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की वकालत की। सांसद सतीश गौतम ने पुलिसकर्मियों को सुधर जाने की नसीहत दी। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंच पर महापौर शकुंतला भारती, ठाकुर दलवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा नेत्री शशी सिंह, अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी, कार्यक्रम संयोजक अन्नू बीड़ी आदि मौजूद थे। संचालन यतेंद्र वाईके एवं पवन खंडेलवाल ने किया।

इस मौके पर रालोद नेता एवं जिला परिषद सदस्य बबिता सिंह, राकेश सिंह, ठा. सुबोध कुमार सिंह समेत कई दलवीर समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में मनित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, रीता राजपूत, डॉ. मधु आंधीवाल, सुभाष शुक्ला, मनोज शर्मा, मनीष अग्रवाल वूल, डालचंद्र राजपूत, योगेश वार्ष्णेय, हेमंत गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, सुशील गुप्ता, ओपी राठी, वीके मित्तल, राजेश सरकोडा, ई. दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, राजेश गर्ग, रवि राज सक्सेना, डॉ. रिकंल गुप्ता, हरि बाबू, सुधा सिंह, भू प्रकाश माहौर, शैलेंद्र गुप्ता, वैभव गौतम, राकेश गोस्वामी, हेमंत गुप्ता आदि।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed