{"_id":"65a010ccf39032bc3000fd87","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-bsf-inspector-house-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बीएसएफ दरोगा के घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बीएसएफ दरोगा के घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 11 Jan 2024 09:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:31 PM IST
सार
सुधीर बीएसएफ में दरोगा के पद पर तैनात हैं। गाजियाबाद कमला नेहरू नगर में रहते हैं। मां व पिता की तबीयत खराब होने पर वह दोनों को अपने साथ उपचार हेतु गाजियाबाद ले गए थे। पीछे चोर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में पिसावा क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना में 10 जनवरी की रात बीएसएफ के एक दरोगा के घर से चोर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। मुख्य द्वार, कमरे के दरवाजे, अलमारी और संदूक को गैस कटर और सब्बल से काटा और तोड़ा गया था। घर के आसपास लगे सीसीटीवी में चोरों की कुछ तस्वीरें कैद हो गई हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुधीर श्योरान पुत्र उदयवीर श्योरान के अनुसार वह बीएसएफ में दरोगा के पद पर तैनात हैं। गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में रहते हैं। मां व पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह दोनों को अपने साथ उपचार हेतु गाजियाबाद ले गए थे। रात को घर में चोरी होने की सूचना पड़ोसियों द्वारा दी गई तो वह गांव पहुंचे। देखा कि मुख्य द्वार, कमरों, अलमारी, संदूक व बक्सा आदि को कटर व सब्बल द्वारा काटकर व तोड़कर घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी, तीन जोड़ी पायजेब, लछे, तगड़ी, दो गले के हार के सेट, पांच अंगूठी, एक पेंडल, चार कंगन, कुछ साड़ियां व जरूरी कागजात चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौका मुआयना कराया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में है। जिसमें चोरों की कुछ तस्वीर कैद हुई हैं।
इसके अलावा गांव मीरपुर दहोड़ा के माजरा रायपुर के नानक चंद पुत्र दलवीर सिंह घर में सो रही उनकी बेटी अंजू उर्फ गुड़िया के कानों के कुंडल व मंगलसूत्र खींचकर कोई चोर भाग गया। महिला ने जब शोर मचाया आसपास के कई लोग आ गए, लेकिन अंधेरे में चोर पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।