फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case will be filed for viral fake dates of UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा की फर्जी तिथियां प्रसारित करने पर दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 18 May 2021 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 May 2021 01:19 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने लगा कि पांच जून से लेकर 25 जून तक यूपी बोर्ड परीक्षा संपादित होंगी।

विज्ञापन
Case will be filed for viral fake dates of UP board exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा की फर्जी समय सारिणी को सोशल मीडिया पर साझा करने पर मुकदमा दर्ज होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक परीक्षा को लेकर कोई तिथि सार्वजनिक नहीं की है। पांच जून से बताई जा रही परीक्षाओं की सूचना भ्रामक है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि वायरल की जा रही फर्जी सूचना का संज्ञान न लें। वहीं सोशल मीडिया पर जो इन फर्जी सूचनाओं को साझा करेगा, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने लगा कि पांच जून से लेकर 25 जून तक यूपी बोर्ड परीक्षा संपादित होंगी। इतना ही नहीं परीक्षा की समय सारिणी भी प्रसारित की जा रही है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया है अभी तक कोई समय सारिणी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना वायरल की जा रही है। परिषद के सचिव ने डीआईओएस को ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने कहा है कि गलत सूचना का संज्ञान न लें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed