फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case was register against man over take Girl out of city in Aligarh

यूपी: दरवाजे पर खड़ी रह गई बारात, दुल्हन प्रेमी संग हुई रफूचक्कर

Tue, 08 Oct 2019 01:20 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Case was register against man over take Girl out of city in Aligarh
युवक के साथ महिला भागी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से ऐन वक्त पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। दूल्हा और उसके घराती दरवाजे पर ही खड़े रह गए। महिला तलाकशुदा थी। उसके पिता ने उसका पुनर्विवाह तय किया था। दुल्हन के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की थाना पुलिस को तहरीर दी है। इधर, दूल्हा और उसके परिवार वाले भी लौट गए।  

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में तलाकशुदा 25 वर्षीय महिला की खुर्जा से रविवार को बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत सत्कार में लग गए। इसी बीच महिला छत के रास्ते होते हुए अपने प्रेमी संग चली गई। दुल्हन के परिवार की महिलाएं उसको बुलाने कमरे में पहुंची तो उसके रफूचक्कर होने का पता लगा। पहले तो खुद ही परिवार के लोगों ने खुद ही उसकी गांव में तलाश की। मगर, उसका सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


इस पर दुल्हन के पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर लोधा प्रेमपाल सिंह के अनुसार दुल्हन के परिवार वाले गांव के जिस युवक पर आरोप लगा रहे हैं। वह अपने घर पर ही मौजूद है। पूछताछ में उसने दुल्हन के संबंध में जानकारी होने से भी इनकार कर दिया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पूर्व हुई थी पहली शादी

तलाकशुदा महिला के परिवार वालों ने बताया कि बेटी की दो साल पूर्व पहली शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पति से अनबन होने लगी तो वह मायके लौट आई। पति-पत्नी में समझौता न होने पर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी को खत्म कर तलाक करवा दिया था। इसके बाद उसके पिता ने खुर्जा के एक युवक से उसकी दूसरी शादी तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed