{"_id":"6710d543cd2532823e061a2f","slug":"case-registered-in-the-fight-in-amu-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: एक माह पहले हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज, स्ट्रेची हॉल के सामने हुई थी मारपीट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: एक माह पहले हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज, स्ट्रेची हॉल के सामने हुई थी मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 17 Oct 2024 02:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:44 PM IST
सार
राशिद सलीम अपने दोस्त असगर हुसैन फारुकी निवासी ग्राम बसडिलिया पोस्ट हल्लौर, थाना डोमरियगंज जनपद सिद्धार्थनगर के साथ घूमने निकला था। दोनों स्ट्रेची हॉल के सामने बात कर रहे थे तभी छात्र मो. बिलाल अख्तर, मो. कामरान उर्फ मालिक, आसिफ, अरशी, अजीम व अन्य 5-6 लड़के वहां आ धमके और आते ही गाल पर थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एएमयू के स्ट्रेची हॉल के सामने एक माह पूर्व छात्रों के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित छात्र ने 16 अक्टूबर को सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राशिद सलीम निवासी ग्राम लखमिनिया, थाना बलिया, जनपद बेगूसराय (बिहार) ने कहा है कि वह एएमयू में एमए राजनीतिक विज्ञान का छात्र हैं। वह सर सैयद हाॅल (नॉर्थ) में रहता है। 16 सितंबर की शाम अपने दोस्त असगर हुसैन फारुकी निवासी ग्राम बसडिलिया पोस्ट हल्लौर, थाना डोमरियगंज जनपद सिद्धार्थनगर के साथ घूमने निकला था।
विज्ञापन
दोनों स्ट्रेची हॉल के सामने बात कर रहे थे तभी छात्र मो. बिलाल अख्तर, मो. कामरान उर्फ मालिक, आसिफ, अरशी, अजीम व अन्य 5-6 लड़के वहां आ धमके और आते ही गाल पर थप्पड़ मारा। कहने लगे कि यहां रहना है तो मुझे सुबह-शाम सलाम करना होगा और मेरे हिसाब से चलना होगा। डर के कारण कैंपस से बाहर आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। सिविल लाइंस के थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन