{"_id":"5c5497bebdec2259c53e0bce","slug":"case-registered-against-pooja-shakun-by-akhil-bharat-hindu-mahasabha-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप
Sat, 02 Feb 2019 12:32 AM IST
Vikas Kumar
अजीत बिसारिया, अलीगढ़
अजीत बिसारिया, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी को गोली मारते अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और जलाने के मामले में फंसी पूजा शकुन पांडेय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूजा शकुन के खिलाफ अब अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गांधी पार्क में दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने संस्था की शाख और बैनर के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 419 के तहत पूजा शकुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में अब तक कुल छह लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय फरार हैं। मुकदमा दर्ज कराने वाले प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने मामले में पूजा शकुन के इस कृत्य की कड़़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन