फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered against 12 people, including two linemen

Aligarh News: एसएसओ से मारपीट में दो लाइनमैन समेत 12 पर रिपोर्ट

Sat, 22 Aug 2026 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 12 people, including two linemen
थाना गोंडा क्षेत्र के गांव नगला पहाड़ी निवासी विष्णु कुमार बसई बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बिजलीघर पर तैनात दो लाइनमैन भाइयों समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में विष्णु कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को गांव कांका निवासी राजा बाबू उर्फ राजेंद्र सिंह और प्रेम सिंह ने उन्हें धमकी दी थी कि उन्हें बिजलीघर पर नहीं रहने दिया जाएगा। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने से नाराज दोनों लाइनमैन भाई 18 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे बिजलीघर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने फोन कर शिवा, कृष्णा, रवि, राजेश, जितेंद्र, प्रदीप समेत चार-पांच अज्ञात लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed