फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered against 10 people, including Congress leader Alok Gaur

Aligarh News: तीज क्वीन बनीं हिमानी, वंदना ने जीता मिसेज तीज क्वीन का खिताब

Thu, 27 Aug 2026 03:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 10 people, including Congress leader Alok Gaur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
सब हेड
विज्ञापन

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में हुआ आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में हिमानी वार्ष्णेय ने मिस तीज क्वीन का खिताब जीता। अवनी माहेश्वरी और प्राची गोस्वामी उपविजेता रहीं। मिसेज तीज क्वीन का ताज वंदना सिंह के सिर सजा, जबकि हेमलता गुप्ता और सोनिया थापा उपविजेता रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरएजीवीएम द रियल स्कूल की छात्राओं की गणेश वंदना प्रस्तुति के साथ हुआ। विश्व भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा अवनी माहेश्वरी ने देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में डॉ. आरती मित्तल, अर्चना फौजदार, नेहा वार्ष्णेय और फरहा राहत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन दीपक जैन, रोहित चाहर और विवेक शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विजेताओं और उपविजेताओं को डबल दीपक मस्टर्ड ऑयल की ओर से तान्या अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल ने उपहार भेंट किए। कार्यक्रम को वीएलसीसी, रसिक इंफ्रा, रिद्धिमा फूड, एसडी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली, इंस्वेटर गुरु और एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
विश्व भारती पब्लिक की प्रधानाचार्य सुनीता सिंह, राहुल वार्ष्णेय, योगेश कुमार, डॉ. पूनम सारस्वत, चारु, स्टार सीलिंग से कुलदीप कुमार। -


-आयोजन बेहद शानदार-

तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन बेहद शानदार और उत्साहपूर्ण रहा। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। -नंदिनी सिंह, प्रधानाचार्य, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल

ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा व आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच देते हैं। इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। -फरहा राहत, निर्णायक

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। आयोजन की खूबसूरती और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। -डॉ. आरती मित्तल, निर्णायक

तीज जैसे पारंपरिक त्योहारों को आधुनिक अंदाज में मनाने का यह आयोजन सराहनीय प्रयास है। प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा। -नेहा वार्ष्णेय, निर्णायक

तीज क्वीन प्रतियोगिता का अनुभव बहुत अच्छा रहा। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। -अर्चना फौजदार, निर्णायक


मेन स्पॉन्सर-ओजोन सिटी
पावर्ड बाई-सेठ मलूक चंद इंटरनेशनल स्कूल, एकत्व स्मार्ट सिटी, शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बालाजी प्रापर्टीज, सांगवान सिटी
को-स्पॉन्सर- सारेक्स पावर सोल्यूशन, बालजीवन मेडिसिन, प्रशांत एंटरप्राइजेज, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, जादाैन बिल्डर्स, पाठशाला क्लासेज, विजडम पब्लिक स्कूल, नोबल आईवीएफ एंड ३डी लैप्रोस्कोपी सेंटर (ए यूनिट ऑफ राजमाता हॉस्पिटल), कुमार नर्सिंग होम, बैंक ऑफ बड़ाैदा, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एलआईसी, स्टार सीलिंग एंटरप्राइजेज, गनपति फाइनेंसियल सर्विसेज, श्री खुशीराम महाविद्यालय खैर, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, ब्रिक्स एकेडमी, सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपरस्पेशलिटी सेंटर, कटारा क्लासेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed