फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against two women who worked dressed as advocates

Aligarh News: बिना वकील बने अधिवक्ता की ड्रेस पहनना पड़ा भारी, दो महिलाओं पर मुकदमा

Thu, 30 Jan 2025 03:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:54 PM IST
सार

नेहा व सोनम किसी भी राज्य में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। इसके बावजूद यह अधिवक्ता की ड्रेस पहनकर जिला व सत्र न्यायालय में दो साल से कोर्ट रूम में आ जा रही हैं।

विज्ञापन
Case filed against two women who worked dressed as advocates
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में अधिवक्ता की ड्रेस पहनकर काम करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव दीपक बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरोप है कि 13 जनवरी 2025 को थाना बरला के पैरोकार मुनेश कुमार ने सोनम राना व नेहा पंडित उर्फ नितिन उपाध्याय के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने चार लोगों की जांच कमेटी गठित कर दी। रिपोर्ट में पाया गया कि नेहा व सोनम किसी भी राज्य में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। इसके बावजूद यह अधिवक्ता की ड्रेस पहनकर जिला व सत्र न्यायालय में दो साल से कोर्ट रूम में आ जा रही हैं। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed