{"_id":"67fcf51157f990e578044fea","slug":"case-filed-against-three-people-including-nephew-for-murder-of-farmer-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या: भांजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीनों घर से फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या: भांजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीनों घर से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 14 Apr 2025 05:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:14 PM IST
सार
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चंद्रपाल के साथ गांव के ही अतुल, भांजा लोकेश निवासी फिरोजपुर थाना नौहझील मथुरा व अतुल का जीजा देखे गए। तीनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक किसान चंद्रपाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खेत पर फसल की रखवाली के लिए सो रहे किसान की हत्या में मृतक के पिता ने अपने भांजे समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत गांव पीपली निवासी 26 वर्षीय किसान चंद्रपाल 12 अप्रैल की शाम घर से खाना खाकर खेत पर सोने गए थे। उनका सबसे छोटा भाई अमित उन्हें खेत पर देखने गया, वह वहां नहीं मिले। चंद्रपाल के पिता ने फोन किया तो उसने बताया कि वह यमुना पुल के निकट दोस्तों के साथ है। रात में खेत पर लौटने पर चंद्रपाल ने कुत्तों को दूध पिलाया। रात 11 बजे चंद्रपाल सोते हुए देखे गए।
विज्ञापन
13 अप्रैल को सुबह अमित चंद्रपाल को जगाने गया तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। सुबह चंद्रपाल का शव 10-12 खेत आगे सिर के बल पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन के हिस्से में गहरे घाव, हड्डी टूटने की वजह से हत्या होना पाया गया। 14 अप्रैल को मृतक चंद्रपाल के पिता समय सिंह ने अपने भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Aligarh: फसल की रखवाली को खेत पर सो रहे किसान का मिला शव, पुरानी रंजिश में हत्या का अंदेशा
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चंद्रपाल के साथ गांव के ही अतुल पुत्र राजवीर, भांजा लोकेश पुत्र मुकेश निवासी फिरोजपुर थाना नौहझील मथुरा व अतुल का जीजा देखे गए। तीनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।