फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of a farmer sleeping in the field while guarding the crop

Aligarh: फसल की रखवाली को खेत पर सो रहे किसान का मिला शव, पुरानी रंजिश में हत्या का अंदेशा

Mon, 14 Apr 2025 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 02:29 AM IST
सार

चंद्रपाल ने खेत में परवल बोए थे। पशुओं से फसल बचाने के लिए चंद्रपाल खेतों में झोपड़ियों में ही सोते थे। घर से खाना खाकर चंद्रपाल खोतों पर सोने पहुंचे। अगली सुबह चंद्रपाल का शव सिर के बल पड़ा व कपड़े से ढका मिला।

विज्ञापन
Murder of a farmer sleeping in the field while guarding the crop
किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव पीपली में फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान चंद्रपाल (26) की 12 अप्रैल रात गर्दन में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। 13 अप्रैल सुबह उसका शव पास के खेत में पड़ा मिला। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने गांव की पुरानी रंजिश में हत्या का अंदेशा जताया है। मगर देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


गांव पीपली निवासी किसान चंद्रपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। चंद्रपाल की शादी दो वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई कृष्णा के साथ ही लता पुत्री हरिश्चंद्र निवासी गांव नहरपुर पलवल हरियाणा संग हुई थी। मगर अभी लता का गौना नहीं किया था। इसलिए वह मायके में ही है। सबसे छोटे भाई अमित के अनुसार हमारे खेतों में ताऊ, भैया सहित चार-पांच लोगों ने सब्जी बोई है। चंद्रपाल ने अपने हिस्से में परवल बोए थे। पशुओं से फसल बचाने के लिए चंद्रपाल खेतों में झोपड़ियों में ही सोते थे।
विज्ञापन


12 अप्रैल शाम 7.30 बजे घर से खाना खाकर चंद्रपाल खोतों पर सोने पहुंचे। पीछे से अमित भी खेत पर पहुंचा। मगर वहां चंद्रपाल नहीं मिला तो उसने 8.30 बजे पिता को बताया। तब पिता ने चंद्रपाल को फोन किया तो उसने बताया कि यमुना पुल के निकट दोस्तों के साथ है। इसके बाद रात 10.30 चंद्रपाल ने वापस खेत पर आकर पालतू कुत्तों को दूध पिलाया और वहीं चारपाई पर सो गया। रात 11 बजे उसने चंद्रपाल को सोते हुए देखा। सुबह 4 बजे अमित जागा तो चंद्रपाल चारपाई पर नहीं था। इसके बाद चंद्रपाल की तलाश शुरू हुई। तो 13 अप्रैल सुबह 8.30 बजे 10-12 खेत आगे तीसरे नंबर के भाई नरेश को चंद्रपाल का शव सिर के बल पड़ा व कपड़े से ढका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट भी बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में किसी धारदार हथियार से गर्दन के हिस्से में गहरे घाव, हड्डी टूटने की वजह से हत्या होना उजागर हुआ है। शाम को परिजन शव साथ गांव ले गए। देर शाम तक तहरीर देने पर विचार चल रहा था। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर में चोट से मृत्यु स्पष्ट है। हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। मगर तहरीर का इंतजार है। बाकी हत्या के कारणों पर अभी जांच चल रही है।

परिवार को भूमि विवाद में हत्या का अंदेशा
चंद्रपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई कृष्णा, तीसरे नंबर का भाई नरेश उर्फ भोला व सबसे छोटा भाई अमित है। परिजनों ने बताया कि गांव में दो-तीन वर्ष पूर्व एक परिवार से साथ भूमि को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। चंद्रपाल के बड़े भाई कृष्णा का बेटा पलवल के अस्पताल में भरती है। शनिवार की सुबह चंद्रपाल उसे देखने पलवल भी गया था। हत्या की सूचना पर कृष्णा भी रविवार सुबह आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed