फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against the chairman of AMU psychology department

AMU: मनोविज्ञान विभाग चेयरमैन पर मुकदमा, प्रोफेसर ने मांगी कैंपस में बंदूक ले जाने की अनुमति

Tue, 03 Dec 2024 04:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 04:28 AM IST
सार

21 नवंबर को चेयरमैन ने प्रोफेसर को अपने कक्ष में बुलाया और अंदर आने पर निर्देशित किया कि वे अपने रिसर्च स्कालर छात्र को अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक में बुला लें। पूर्व में यह समिति तीन बार स्थगित हो चुकी है। जब उन्होंने कार्यालय कर्मी के जरिये छात्र को आमंत्रित करने का सुझाव दिया तो चेयरमैन भड़क गए।

विज्ञापन
Case filed against the chairman of AMU psychology department
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ) के मनोविज्ञान विभाग के चेयरमैन और प्रोफेसर के मध्य पिछले दिनों हुई मारपीट के मामले में प्रोफेसर ने एसएसपी के निर्देश पर चेयरमैन के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसएम खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में विभाग के अध्यक्ष प्रो. शाह आलम को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि 21 नवंबर 2024 को चेयरमैन ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और अंदर आने पर निर्देशित किया कि वे अपने रिसर्च स्कालर छात्र को अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक में बुला लें। पूर्व में यह समिति तीन बार स्थगित हो चुकी है। जब उन्होंने कार्यालय कर्मी के जरिये छात्र को आमंत्रित करने का सुझाव दिया तो चेयरमैन भड़क गए और भद्दे शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। अन्य स्टाफ व शिक्षकों ने यह पूरा घटनाक्रम देखा। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब से वह चेयरमैन बने हैं, तभी से उनका रवैया उनके प्रति शत्रुता का है। वे सिर्फ संस्थान हित में इसे टालते रहते हैं। इसकी सूचना कुलपति व प्रॉक्टर को भी दी गई। मुकदमे में कहा है कि क्योंकि चेयरमैन उन पर हमले की साजिश रच रहे हैं। इसी क्रम में 22 नवंबर को कुछ लोगों को उन्होंने कार्यालय में संदिग्ध रूप से घूमते भी देखा। अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए चेयरमैन प्रो. शाह आलम जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में उन्होंने एएमयू इंतजामिया व जिला प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। अन्यथा की स्थिति में कैंपस में अपनी लाइसेंसी बंदूक ले जाने की अनुमति मांगी है। सीओ सिविल लाइंस अशोक कुमार के अनुसार मामले में मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed