फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against Talha Mannan for making inflammatory statement

AMU: भड़काऊ बयान देने पर तलहा मन्नान पर मुकदमा दर्ज, बोला था- एएमयू में लागू नहीं होगा यूपी सरकार का कानून

Tue, 19 Aug 2025 04:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 04:30 PM IST
सार

एएमयू में तलहा मन्नान ने कहा था कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं। एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है । यह बयान और तस्वीरें आते ही प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तलहा मन्नान पर अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Case filed against Talha Mannan for making inflammatory statement
एएमयू में छात्र तलहा मन्नान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ बयान देने के मामले में एएमयू के पूर्व छात्र व मौलाना आजाद उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के शोधार्थी तलहा मन्नान समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलहा ने 18 अगस्त को धरने पर कहा था कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं। एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... AMU: फिलिस्तीन के झंडे का पटका लटकाए छात्र नेता ने दिया विवादित बयान, एएमयू में नहीं चलेंगे यूपी सरकार के नियम
विज्ञापन


पूर्व छात्र नेता तलहा मन्नान 18 अगस्त को बाब ए-सैयद पर फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। गले में फलस्तीन का झंडा डाले तलहा ने कहा था कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं। एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस संबंध में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदायूं निवासी तलाह मन्नान द्वारा एएमयू परिसर में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने के दौरान तलहा अपने आठ-दस साथियों के साथ फलस्तीन के समर्थन में भड़काऊ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दाैरान वहां मौजूद भीड़ को उकसाया जा रहा है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि दिए गए बयान, सीसीटीवी फुटेज आदि की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed