फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   case filed against Suspended gunner of SDM for missing government cartridge 

एसडीएम के निलंबित गनर ने गायब किए सरकारी कारतूस, मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Apr 2020 02:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
case filed against Suspended gunner of SDM for missing government cartridge 
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में तस्करी में गिरफ्तारी के बाद निलंबित एसडीएम कोल के गनर जिला पुलिस के सिपाही की एक और करतूत उजागर हुई है। वह पुलिस लाइन से ड्यूटी पर सरकारी कारबाइन के साथ लेकर गए मैग्जीन और कारतूसों का हिसाब नहीं दे पाया है। 

विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से एक मैग्जीन और 15 कारतूस कम मिले हैं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पुलिस लाइंस के आरआई सोमदत्त शुक्ल की ओर से निलंबित सिपाही प्रदीप सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट, अमानत में खयानत की धाराओं के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मुकदमे में आरोप है कि वह 14 फरवरी को ड्यूटी पर जाते समय उसे एक 9 एम एम बोर की सरकारी कारबाइन, दो मैग्जीन, 70 कारतूस सौंपे गए थे। अब 22 अप्रैल को उसके फतेहाबाद हरियाणा में अपराध में गिरफ्तार होने की खबर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से जानकारी करने पर पता चला है कि फतेहाबाद पुलिस को प्रदीप ने सरकारी कारबाइन के साथ सिर्फ एक मैग्जीन, 55 कारतूस जमा कराए हैं। एक मैग्जीन व 15 कारतूस का हिसाब वह नहीं दे सका है। 


इस तरह उसने बिना अनुमति के सरकारी हथियारों को गैर राज्य ले जाकर अपराध में लिप्त होकर पुलिस अधनियम का उल्लंघन किया है और सरकारी संपत्ति को गायब किया है। मुकदमे की पुष्टि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed