फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against Patanjali Yogpeeth secretary Balkrishna

Patanjali Yogpeeth: सचिव बालकृष्ण सहित दो पर मुकदमा दर्ज, योग शिविर के नाम पर तीस हजार ठगी का आरोप

Fri, 14 Jun 2024 12:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:25 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता डॉ.अशोक पांडेय ने पंतजलि योगपीठ के सचिव बालकृष्ण सहित दो परी अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर योग शिविर की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान 30 हजार रुपये ठगने और मोबाइल फोन पर बातचीत में असहयोग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Case filed against Patanjali Yogpeeth secretary Balkrishna
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पतंजलि योगपीठ के सचिव बालकृष्ण सहित दो लोगों पर अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता ने योग शिविर की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान 30 हजार रुपये ठगने और मोबाइल फोन पर बातचीत में असहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ठगी व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराते हुए बीदास कंपाउंड निवासी अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता डॉ.अशोक पांडेय के अनुसार अधिकांश लोग पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के पतंजलि योग ग्राम में संचालित होने वाले नेचुरोपैथी सेंटर में शामिल होने के लिए गूगल पर नंबर लेकर आवेदन करते हैं। इसी तरह से उन्होंने 10 जून को अपने मोबाइल नंबर से गूगल से प्राप्त नंबर पर संपर्क किया। उस व्यक्ति ने कहा कि हमारे डॉक्टर आपसे संपर्क करेंगे। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद दूसरी ओर से नए नंबर से कॉल आई और खुद को डॉ.पंकज गुप्ता बताते हुए सात दिवसीय योग शिविर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कराई। एक फार्म भेजा, जिस पर आचार्य बाल कृष्ण के हस्ताक्षर व मुहर थी। उसमें अंकित बंधन बैंक बधदराबाद शाखा पतंजलि योग पीठ के खाते में अपने स्थानीय पीएनबी खाते से 29400 रुपये जमा किए। इसके कुछ देर बाद एक दूसरे फार्म को भेजकर अन्य जांचों के नाम पर 45 हजार रुपये मांगे। उस पर भी आचार्य बाल कृष्ण के हस्ताक्षर व मुहर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर पंकज ने कहा कि पहले 45 हजार जमा करेंगे, तभी पूरी रकम वापस होगी। इस पर पतंजलि के तमाम नंबरों पर संपर्क किया गया। मगर किसी स्तर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर उन्हें खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में साइबर सेल पर ऑनलाइन शिकायत के साथ-साथ गांधीपार्क थाने में आचार्य बाल कृष्ण, डॉ.पंकज व अन्य बैंक अधिकारियों आदि पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ गांधीपार्क एसपी सिंह के अनुसार ठगी व आईटी एक्ट में यह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed