फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against AAP leader Sanjay Singh he gave statement regarding casteist politics

आप नेता संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जातिवादी राजनीति को लेकर दिया था बयान

Fri, 14 Aug 2020 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Aug 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against AAP leader Sanjay Singh he gave statement regarding casteist politics
फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यससभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज हुआ है। आप नेता ने लखनऊ में प्रेसवार्ता में जातिवादी राजनीति को लेकर बयान दिया था।
विज्ञापन


इससे आहत दीपक अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने बन्नादेवी थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रविन्द्र दुबे के अनुसार, इस तहरीर के आधार पर संजय सिंह के खिलाफ भावनाएं आहत करने संबंधी धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सपा, बसपा के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रदेश सरकार पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में ठाकुरों को छोड़कर अन्य जातियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सरकार सिर्फ क्षत्रियों के लिए ही काम कर रही है। आप सांसद राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति को न बुलाए जाने का मुद्दा मैंने उठाया था। इस पर देश भर के दलितों ने खुलकर अपने रोष का इजहार किया है। दलितों ने भाजपा ने इस कृत्य को अपना अपमान माना है।

जबसे मैंने यह मुद्दा उठाया है, तभी से मेरे पास ढेरों फोन आ रहे हैं। राजभर, कुर्मी, गड़ेरिया, कश्यप, लोध, कुम्हार, नाई, बढ़ई, सोनकर, वाल्मीकि, जाटव, पासवान, धोबी, कोली समाज के लोगों में भी सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। सभी समाज के लोग फोन करके अपनी उपेक्षा की बात कह रहे हैं।

ब्राह्मण समाज सरकार से बेहद नाराज
आप सांसद ने कहा कि ब्राह्मण समाज सरकार से बेहद नाराज है। भाजपा के 58 विधायक ब्राह्मण हैं। सभी में बेहद गुस्सा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से सवाल पूछा कि खुद ब्राह्मण होकर भी वह ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय पर चुप क्यों हैं। 

एसटीएफ यानी ‘स्पेशल ठाकुर फोर्स’  
आप सांसद ने ब्राह्मण कार्ड उछालते हुए कहा कि एसटीएफ को लोग ‘स्पेशल ठाकुर फोर्स’ कहने लगे हैं, जो चुन-चुनकर ब्राह्मणों को मार रही है। लोग कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार न केवल दलितों के खिलाफ है बल्कि यह सिर्फ ठाकुरों की सरकार है। 

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से भी पूछे सवाल
संजय सिंह ने कहा कि मौर्य बिरादरी के लोग भी सरकार से नाराज हैं, क्योंकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लाचार हैं और अपने समाज का कोई काम नहीं करा पा रहे हैं। भाजपा ने केशव मौर्य का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया। उन्होंने केशव मौर्य से भी सवाल पूछा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी जाति के कितने लड़कों को नौकरी दिलवाई है। प्रदेश में कितने मौर्य, तेली डीएम, एसपी व थानेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed