{"_id":"66b5fa01dd909ba35b0adfff","slug":"case-filed-against-100-including-congress-sp-leaders-in-aligarh-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला पटवारी हादसा : कांग्रेस-सपा नेता सहित 100 पर मुकदमा दर्ज, दुर्घटना में मौत के बाद जाम लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला पटवारी हादसा : कांग्रेस-सपा नेता सहित 100 पर मुकदमा दर्ज, दुर्घटना में मौत के बाद जाम लगाने का आरोप
Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
सार
रोशनी अपने पति संग बाइक पर मायके शाहजमाल जा रही थी। तभी दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में लोगों ने जाम लगाया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा और किसी तरह समझाकर खुलवाया। पुलिस ने इसी मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी बरौली बाईपास पर 7 अगस्त दोपहर दुर्घटना में हुई मौत के बाद जाम लगाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा कांग्रेस-सपा नेताओं सहित सौ लोगों पर दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज आदि के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
मंजूरगढ़ी की महिला रोशनी अपने पति संग बाइक पर मायके शाहजमाल जा रही थी। तभी दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में लोगों ने जाम लगाया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा और किसी तरह समझाकर खुलवाया। इस मामले में पुलिस की ओर से जाम लगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने में कांग्रेस नेता आगा यूनुस, सपा नेता काशिफ आब्दी, दिलवहार, गुलवहार, जाहिद, शाहरुख, शेरा उर्फ अफसर, समीर, वामिक, गुलफाम आदि नामजद किए हैं और सौ अज्ञात आरोपी हैं।
विज्ञापन
आगा यूनुस पर जाम लगवाने का आरोप है। इंस्पेक्टर के अनुसार इस मामले में दुर्घटना का मुकदमा 7 अगस्त को ही परिवार की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर लिखा था। जिसमें ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस की ओर से दूसरा मुकदमा जाम लगाने में लिखा है। जिसमें अब आरोपियों की पहचान हो रही है।
विज्ञापन