कार्रवाई: शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक पर फिर मुकदमा, फर्जी तरीके से पंजीकरण कर चला रहा था
पिछले वर्ष इस सेंटर पर इलाज कराने पहुंचे टूंडला के पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे की तबीयत बिगड़ गई थी। कई दिन तक आईसीयू में रहने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे की मौत के बाद सुर्खियों में आए शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक पर फिर एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे इस सेंटर के संचालन को लेकर यह मुकदमा एसीएमओ डॉ.अमित शर्मा की ओर से क्वार्सी थाने में दर्ज कराया गया है। बता दें कि पूर्व में सील किया गया यह सेंटर डेढ़ माह से फिर शुरू हो गया था, जिसकी जानकारी पर पिछले सप्ताह फिर सील किया गया था।
मुकदमा दर्ज कराते हुए झोलाछाप मामलों के नोडल एसीएमओ डॉ. अमित शर्मा की ओर से कहा गया है कि एसीएमओ डॉ. बीके राजपूत ने जब पिछले सप्ताह महेशपुर के पास सेंटर का निरीक्षण किया तो इसे किसी डॉ. अमजद के नाम से पंजीकरण कराकर चलाना बताया। मगर जब उस पंजीकरण की जांच हुई तो वह फर्जी पाया गया।
यह भी पढ़ें... Aligarh: पूर्व विधायक के बेटे की मौत पर हुआ था सील, चलता मिला शेरवानी फिजियथरेपी सेंटर फिर किया सील
जांच में उजागर हुआ कि यह पंजीकरण दोदपुर के सेंटर से बनवाया गया है। इसके बाद 22 अगस्त को इस सेंटर को सील कर दिया गया था। साथ में फर्जी तरीके से पंजीकरण के दस्तावेज बनवाकर संचालन करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराना तय किया।
इसी क्रम में क्वार्सी में शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक के खिलाफ क्वार्सी में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने इस मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग के साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
पिछले वर्ष हुई थी कार्रवाई
पिछले वर्ष इस सेंटर पर इलाज कराने पहुंचे टूंडला के पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे की तबीयत बिगड़ गई थी। कई दिन तक आईसीयू में रहने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद पाया था कि यह बिना पंजीकरण चल रहा है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर क्वार्सी बाईपास के जीवनगढ़ पर संचालित सेंटर को सील किया गया था।