{"_id":"67d42753c2bb2a29560f5add","slug":"car-went-out-of-control-and-overturned-on-the-side-of-the-road-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलटी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलटी, एक की मौत, तीन घायल
Fri, 14 Mar 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Mar 2025 06:25 PM IST
सार
तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। खाई के अंदर पुलिया से टकरा गई। घायल दुर्गेश कुमार को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश कुमार उर्फ दरोगा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मार्ग पर 12 मार्च देर रात पानी की टंकी के पास तीव्र मोड़ पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कस्बा निवासी दुर्गेश की मौत हो गई और उनके तीन साथी घायल हुए हैं। होली से ठीक पहले निधन होने पर परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
गोंडा की नई बस्ती निवासी दुर्गेश कुमार उर्फ दरोगा (38) पुत्र मंगलसेन डाकखाने के पास मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। वे छ: भाइयों में सबसे छोटे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे वे अपने साथियों लिक्कू सिंह निवासी नगला दरबर, राजेंद्र सिंह निवासी मानगढी, रूपेंद्र सिंह निवासी बसौली के साथ कार द्वारा गांव बसौली से गोंडा लौट रहे थे। कस्बा के समीप पानी की टंकी के पास तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन
खाई के अंदर पुलिया से टकरा गई। घायल दुर्गेश कुमार को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दुर्गेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी कश्मीरा देवी और दो पुत्रों राम व तनिष्क को रोते बिलखते छोड़ा है। घायल राजेन्द्र सिंह को नोएडा, रुपेंद्र सिंह को दिल्ली और लिक्कू सिंह को मथुरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन