{"_id":"675e78dc0cccc8bff10d1da3","slug":"car-went-out-of-control-and-fell-into-the-canal-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, आगरा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, दोस्त गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, आगरा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, दोस्त गंभीर घायल
Sun, 15 Dec 2024 12:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:06 PM IST
सार
आगरा में तैनात पुलिसकर्मी अपने दोस्त के साथ कार में सवार था। मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। कार नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई और साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी दुर्गेश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्गेश पुत्र विजय सिंह फौजदार गांव चूहरपुर किनमासा के रहने वाले थे। वह आगरा में पुलिस में तैनात थे। 14 दिसंबर को वह अवकाश पर घर आए थे। शाम को वह गांव के अपने मित्र लोकेंद्र पुत्र विशम्बर सिंह के साथ नयाबास नहर पुल स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों लोग वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
हाथरस ब्रांच के सायफन नहर पुल पर पटरी के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार का शीशा तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिसकर्मी दुर्गेश की उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं साथी लोकेंद्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाया गया। मृतक दुर्गेश कुमार के एक पुत्री व एक पुत्र है। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।