{"_id":"671059697dca39b44f04d624","slug":"car-overturns-after-hitting-cattle-six-people-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100968-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सड़क पर घूम रहे गोवंश से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सड़क पर घूम रहे गोवंश से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल
Thu, 17 Oct 2024 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:55 AM IST
सार
देवेंद्र प्रताप अपने परिवार के साथ पैतृक गांव जा रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव गोपी के पास जीटी रोड पर पहुंचे तभी सड़क पर घूम रहा एक गोवंश टकरा गया। कार पलट गई और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाम करीब सात बजे जीटी रोड पर गांव गोपी के पास निराश्रित गोवंश से टकराकर एक कार पलट गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के मोहल्ला विजयनगर निवासी देवेंद्र प्रताप पुत्र रामनिवास मिश्रा 16 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गुरजपुर जिला फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव गोपी के पास जीटी रोड पर पहुंचे तभी सड़क पर घूम रहा एक गोवंश टकरा गया। इससे देवेंद्र मिश्रा समेत उनकी पत्नी गिरजा मिश्रा, बेटा विमल मिश्रा, कमल मिश्रा, पुत्रवधू अंबिका व नाती गुंजन घायल हो गए।
विज्ञापन