{"_id":"69fdd9af97d9617a3f071043","slug":"car-overturned-after-hitting-the-divider-on-gt-road-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपती समेत बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपती समेत बेटा घायल
Fri, 08 May 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 08 May 2026 06:10 PM IST
सार
राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ कार से गाजियाबाद से गांव लौट रहे थे। अचानक कार के सामने एक गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अकराबाद के जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास 8 मई की सुबह एक कार गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खाई (खंदी) में पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती सहित उनका बेटा घायल हो गया है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया है कि जिला एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला दुबे निवासी राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह कार से गाजियाबाद से गांव लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब उनकी कार जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास पहुंची, तभी अचानक कार के सामने एक गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को कार से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन