{"_id":"683a165a8b109a2ac8066d29","slug":"car-fell-into-pit-three-people-injured-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101984-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, शीशा तोड़ कर तीन को बाहर निकाला, दो लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, शीशा तोड़ कर तीन को बाहर निकाला, दो लोग हुए घायल
Sat, 31 May 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:04 AM IST
सार
गोंडा कस्बा में तीव्र मोड पर कार अनियंत्रित हो गई और सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़ कर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तीव्र मोड़ पर गड्ढे में कार जाकर पलट गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
30 मई शाम करीब सात बजे गोंडा-अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के निकट तीव्र मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। राहगीर मौके पर रुक गए और कार सवारों को बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों को चोट लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव शहरी मदनगढ़ी निवासी राजकुमार की बहन सुमन की ससुराल संग्रामपुर खैर में है, वे अपने पति मोहन सिंह के साथ अपने मायके आईं थीं। शाम करीब सात बजे राजकुमार अपनी कार से बहन-बहनोई को छोडने खैर जा रहे थे। इसी दौरान गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के समीप स्थित पानी की टंकी के पास तीव्र मोड पर कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
राहगीरों ने कार का शीशा तोड़ कर तीनों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सुमन व मोहन सिंह को चोट आई है। उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया है। गौर हो कि यह तीव्र मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।
विज्ञापन