फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car crashes into stationary dumper; driver killed.

Aligarh News: खड़े डंपर से टकराई कार, चालक की गई जान

Thu, 15 Oct 2026 03:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into stationary dumper; driver killed.
अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा जवां स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खराब हालत में खड़े डंपर से मंगलवार की रात को कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव बिरौरा निवासी वाजीत कुमार (30) पुत्र डोरीलाल 13 अक्तूबर को अपने ही गांव के बीमार व्यक्ति को कार में लेकर गांव छेरत स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़ने आया था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे मरीज को छोड़कर वापस गांव जा रहा था। जैसे ही वह नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार वहां पहले से खराब खड़े डंपर से जा टकराई। चालक कार में फंसकर रह गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह चालक को कार से बाहर निकालकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र पांच व दो वर्ष को रोते-बिलखते छोड़ा है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed