Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car collides with trailer while overtaking; young man dies

Aligarh News: ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकराई कार, युवक की मौत

Fri, 20 Nov 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Car collides with trailer while overtaking; young man dies
पवन का फाइल फोटो।
टप्पल के गांव हामिदपुर तिराहे पर बुधवार देर रात एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान कार सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में हामिदपुर निवासी पवन (24) पुत्र केदार की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इसमें रॉबिन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नोएडा के शारदा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



बुधवार की रात पवन पूर्व प्रधान के भतीजे विवेक की सगाई में शामिल होने के लिए अपने छह अन्य दोस्तों के साथ गए थे। समारोह संपन्न होने के बाद पवन अपनी स्विफ्ट कार से साथियों के साथ गोपालगढ़ स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे।
विज्ञापन



बुधवार रात करीब 11 बजे सभी खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान हामिदपुर तिराहे पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी कार सड़क पर बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में पवन (24), रॉबिन पुत्र संजीव (25) और शिवम पुत्र राजकुमार (24) निवासी कीलपुर, रवि पुत्र ब्रह्मपाल (24) व रामप्रताप पुत्र धीरज (25) निवासी किशुआगढ़ी, बुलंदशहर, दीपक पुत्र सतीश (24) निवासी सहारनपुर, बुलंदशहर तथा मनवीर सिंह पुत्र शमशेर (25) निवासी चांदपुर खुर्द, मथुरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रॉबिन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के शारदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।



बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ट्रेलर चालक से थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed