फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car catches fire in the middle of the road

Aligarh News: बीच सड़क पर कार में लगी आग, बोनट से लपटें उठता देख पांचों सवार कार से उतरे

Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
सार

आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। आग पर काबू पाने बाद कार को सड़क से हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू किया गया।

विज्ञापन
Car catches fire in the middle of the road
जिरौली धूमसिंह के निकट कार में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गांव जिरौली धूमसिंह के पास 3 जनवरी की रात करीब 9:20 बजे सड़क पर एक कार में अचानक आग लग गई। बोनट से लपटें उठता देख पांचों सवार कार से उतर गए। आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


गांव डडार अलूपुरा निवासी राहुल बघेल की आंखों का अलीगढ़ के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। दवा लेने के बाद वह कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार को वीरेश चला रहा था। पीछे लखमी, श्योराज व शिवकुमार भी सवार थे। रामघाट-कल्याण सिंह मार्ग स्थित जिरौली धूमसिंह के पास कार में अचानक आग लग गई। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। लपटें उठता देख मौके पर अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने रेत और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क के दोनों वाहन खड़े हो गए। खेड़िया के प्रधान रामभान सिंह व उदयपाल राघव ने दमकल व पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। आग पर काबू पाने बाद कार को सड़क से हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणाें का पता किया जा रहा है। कार सवारों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed