फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car carrying devotees meets road accident in Gabhana many injured and died

अलीगढ़: बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे गिरी कार, एक की मौत, आठ घायल

Tue, 30 Mar 2021 01:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Mar 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Car carrying devotees meets road accident in Gabhana many injured and died
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ जिले के गभाना इलाके में हाईवे महरावल पुल के पास सोमवार रात हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोलों को तोड़ती हुई सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हाथरस के सादाबाद के गांव बिसावर से श्रद्धालु स्कार्पियो लेकर हरिद्वार कुंभ में गंगा स्न्नान करने जा रहे थे। जैसे ही हाईवे महरावल पुल पर कार पहुंची, तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के दो पोल व ट्रांसफार्मर को तोड़ती हुई गड्ढे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


पोल टूटने से उठी चिंगारी से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हादसे में कार में सवार विनोद, प्रिंस, हरेश, पवन, आकाश, प्रेम सिंह, चेतन व कार चालक राहुल हादसे में घायल हो गए।  पुष्पेंद्र(18) की कार व बिजली के पोल के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर आकर पहले बिजली सप्लाई को कटवाया, फिर घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। पुष्पेंद्र चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और 12वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed