{"_id":"6a3af82ecacb34f8a40a619a","slug":"canter-crashes-into-truck-loaded-with-iron-rods-driver-dies-aligarh-news-c-2-gur1004-1004089-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सरिया लदे ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सरिया लदे ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर मथुरा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास सोमवार की देर रात सरिया लदे ट्रक में एक कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के विहारीपुर निवासी पंकज (35) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंकज सोमवार रात को अपने कैंटर में माल लादकर हाथरस से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही उसका कैंटर सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचा कैंटर सीधे सरिया से लदे ट्रक के पिछले हिस्से में जा धंसा। ट्रक में बाहर निकली सरिया कैंटर के केबिन को चीरती हुई अंदर घुस गई। सूचना मिलते ही सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल पंकज को कैंटर के केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला मलखान सिंह अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर तुरंत हादसे की सूचना आगरा में रह रहे उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और रोते-बिलखते परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। सीओ प्रथम संजीव कुमार के मुताबिक पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।