फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter caught fire after touching HT line, five including woman burnt

Aligarh News: एचटी लाइन छू जाने से कैंटर में लगी आग, महिला सहित पांच झुलसे

Tue, 16 Apr 2024 03:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 16 Apr 2024 03:24 AM IST
सार

जट्टारी के गांव जरतोली निवासी गंगा प्रसाद शर्मा का घरेलू सामान लाने के लिए वह बुलंदशहर जा रहे थे। कैंटर में और भी बैठे थे। शादीपुर गांव में सड़क बन रही है, इसलिए वह बगल की पटरी पर कैंटर उतारकर ले जा रहे थे तभी ऊपर मौजूद हाईटेंशन लाइन कैंटर को छू गई। मिट्टी में पहिये धंसने से उनमें आग लग गई।

विज्ञापन
Canter caught fire after touching HT line, five including woman burnt
विद्युत लाइन से जला कैंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

जट्टारी-पिसावा मार्ग पर 15 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे शादीपुर नहर के समीप एक कैंटर में पटरी के ऊपर झूलती हाईटेंशन लाइन छू गई। इससे कैंटर में आग लग गई। इससे कैंटर सवार एक महिला सहित पांच लोग झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गांव मरहला निवासी कैंटर चालक नगीन के अनुसार जट्टारी के गांव जरतोली निवासी गंगा प्रसाद शर्मा का घरेलू सामान लाने के लिए वह बुलंदशहर जा रहे थे। कैंटर में गंगा प्रसाद शर्मा सहित उनकी पत्नी आशा देवी, पूरन वर्मा, संजय चौहान व आलोक चौहान बैठे थे। शादीपुर गांव में सड़क बन रही है, इसलिए वह बगल की पटरी पर कैंटर उतारकर ले जा रहे थे तभी ऊपर मौजूद हाईटेंशन लाइन कैंटर को छू गई। मिट्टी में पहिये धंसने से उनमें आग लग गई।
विज्ञापन


वह खिड़की से खेतों की ओर कूदे और शोर मचाया। इस पर पहुंचे ग्रामीणों ने फोन कर बिजली घर से लाइन कटवाई और कैंटर में लगी आग बुझाई। इस दौरान कैंटर में बैठे लोग झुलस गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से कैंटर से नीचे उतारकर टप्पल सीएचसी ले जाया गया, जिनमें गंगाप्रसाद शर्मा, आशा देवी व पूरन वर्मा की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संजय चौहान और आलोक चौहान को उपचार के बाद सीएचसी से ही छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर बिजली विभाग के अवर अभियंता ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed