फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   candidates in The Aligarh Bar Association elections

The Aligarh Bar Association: 42 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, 20 को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणना

Tue, 17 Dec 2024 03:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 03:32 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन,  कोषाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर पांच, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर चार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर छह एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह प्रत्याशी समेत कुल 42 प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
candidates in The Aligarh Bar Association elections
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशी - फोटो : संवाद

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 16 दिसंबर को अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 42 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


बार चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन,  कोषाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर पांच, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर चार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर छह एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह प्रत्याशी समेत कुल 42 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नामांकन प्रपत्रों की सूची प्रकाशित होगी। 20 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए 
शैलेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार वशिष्ठ, भुवनेश कुमार गोस्वामी, उमेश कुमार पाठक, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनूप कौशिक, मनोज कुमार शर्मा व राम अवतार सिंह 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 
देवेंद्र सिंह राघव, संजय कुमार सहगल, शिवकुमार भारद्वाज व राम कुमार गुप्ता 
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 
कमला भट्ट, तनवीर अहमद, अनमोल कुमार सिंघल
कोषाध्यक्ष पद के लिए 
जगदीश प्रसाद बघेल, वेद प्रकाश शर्मा, आशीष मोहन यादव
महासचिव पद के लिए 
दीपक बंसल, राजीव कुमार, हरेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा
संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 
रामानुज कौशिक, जुल्फिकार अली भुट्टो, पवन प्रताप सिंह, गुंजन गुप्ता
संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए 
दिनेश कुमार सिंह
संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए 
उभयवीर सिंह, अमित कुमार
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 
जयप्रकाश रावत, एस रहमान, उदयवीर सिंह राना, उदयवीर सिंह, नीरज कुमार सिंह व जितेंद्रपाल सिंह 
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 
कमलेश कुमारी, मो. असलम खान, अर्जुन सक्सेना, राकेश कुमार, भगवानदास, मोहसिन खान 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed