{"_id":"684ffec22c0fdc46d60e0740","slug":"cancelled-ticket-before-going-to-kedarnath-by-helicopter-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"न जाने क्या हो जाता: दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर से जाना था, दो दिन पहले रद्द कराया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न जाने क्या हो जाता: दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर से जाना था, दो दिन पहले रद्द कराया टिकट
Mon, 16 Jun 2025 04:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:53 PM IST
सार
अलीगढ़ का एक परिवार उसी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना चाहता था, जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस परिवार ने अपने धार्मिक गुरू के कहने पर दो दिन पहले ही टिकट को रद्द कराया था, वरना न जाने क्या हो जाता...
विज्ञापन
राहुल वर्मा वा पारुल जिंदल बच्चों के साथ
- फोटो : स्वयं
विस्तार
केदारनाथ में जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसी से अलीगढ़ शहर के सासनी गेट इलाके के एक परिवार को 15 जून को जाना था। इसके लिए टिकट भी एक महीने पहले से बुक थी, हालांकि, धार्मिक गुरु के कहने पर दो दिन पहले परिवार ने यात्रा रद्द कर टिकट निरस्त कराई थी। सुबह हादसे की खबर सुनकर अब वे अपने धार्मिक गुरु का आभार जता रहे हैं।
विज्ञापन
सासनी गेट निवासी निजी स्कूल संचालक राहुल वर्मा व उनकी पत्नी पारुल जिंदल ने बताया कि उन्होंने केदारनाथ दर्शन का प्लान बनाया था। इसके लिए दंपती व दोनों बच्चों प्रियांशी व आदित्य की हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी। यह बुकिंग 15 जून को सुबह गुप्तकाशी से केदारनाथ जाने व 16 जून की सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी वापस आने की हुई थी।
विज्ञापन
राहुल व पारुल बताते हैं कि उनके धार्मिक गुरु गोवर्धन के विनय तिवारी ने उन्हें 12 जून की दोपहर में फोन कर इस यात्रा पर न जाने के लिए हिदायत दी। हमने उनसे अनुरोध भी किया। बच्चों का बहुत मन होने की बात कही। मगर धार्मिक गुरु ने यह तर्क दे दिया कि वे अपनी मर्जी से जाना चाहें तो जा सकते हैं। जिसके बाद 13 जून की सुबह उन्होंने ऑनलाइन टिकट निरस्त करा दी थी।
विज्ञापन