फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Campus Admission in Raja Mahendra Pratap Singh University

RMPSU: कैंपस में 2880 सीटों पर होंगे प्रवेश, स्नातक-परास्नातक में प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

Mon, 11 May 2026 04:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 11 May 2026 04:20 PM IST
सार

आरएमपीयू के बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Campus Admission in Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में स्नातक और परास्नातक में प्रथम सेमेस्टर में 2880 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है।

विज्ञापन


स्नातक के कला वर्ग में कुल 780 सीटें हैं, जिसमें अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्र्रेजी, भूगोल, हिंदी, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषय में 60-60 सीटें हैं। इसी तरह परास्नातक के कला वर्ग में 780 सीटें हैं। एलएलएम में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन


स्नातक के विज्ञान वर्ग में 480 सीटें हैं, जिसमें बायोटेक्नोलॉजी, जंतु, भौतिक, रसायन, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण, कंप्यूटर साइंस, गणित विषय में 60-60 सीटें हैं। इसी तरह परास्नातक के विज्ञान वर्ग में 480 सीटें हैं। स्नातक के कृषि वर्ग में 180 सीटें और परास्नातक में 180 सीटें हैं। स्नातक के कॉमर्स वर्ग में 120 सीटें और परास्नातक में 60 सीटें हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि की परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी
आरएमपीयू के बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीएड की परीक्षा के चलते 13 मई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होने वाली एलएलबी दूसरे सेमेस्टर और बीएएलएलबी छठे सेमेस्टर प्रश्नपत्र भारत का सांविधानिक कानून-2 की परीक्षा अब तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पहले यह परीक्षा पहली पाली में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed