{"_id":"622658d5d5cc964817353306","slug":"campaign-to-stop-adulteration-city-office-news-ali286629986","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मिलावटखोरी रोकने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मिलावटखोरी रोकने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अभियान चलाएगा। देहात क्षेत्र में प्रत्येक तहसील स्तर पर एक-एक टीम व शहरी क्षेत्र में दो टीमें लगाई गई हैं, जो खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर उन्हें जांच को लैब में भेजने का काम करेंगी।
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) लगातार सक्रिय है। पिछले दिनों ही 28 मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनसे 6.21 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि होली पर दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों खासकर खोवा के अलावा खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में मिलावटखोरों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इसके बाद उनके खिलाफ छापा व धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एडीएम सिटी ने बताया कि जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में देहात क्षेत्र में अतरौली, इगलास, कोल, खैर व गभाना तहसील क्षेत्र में खाद्य निरीक्षकों की एक-एक टीम सक्रिय है। शहरी क्षेत्र में दो टीमें मिलावट रोकने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि मिलावटी रंग व गुलाल पर भी एफएसडीए की टीम नजर रखेगी।