{"_id":"6748106e8e954f4f500c4e1c","slug":"campaign-started-from-aligarh-to-get-constitutional-status-for-journalism-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रेस को मिले चतुर्थ स्तम्भ का संवैधानिक स्थान, राष्ट्रपति से मिलने जाएगा प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रेस को मिले चतुर्थ स्तम्भ का संवैधानिक स्थान, राष्ट्रपति से मिलने जाएगा प्रतिनिधि मंडल
Thu, 28 Nov 2024 12:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:11 PM IST
सार
प्रेस को संवैधानिक रूप से सम्मान न मिल पाना चिंता का विषय है। इस विषय को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही देश के राष्ट्रपति से मिलने जाएगा। साथ ही देशभर के सांसदों से इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिलवाने के लिए संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस के संवैधानिक दर्जे पर चर्चा करने एकत्र हुए पत्रकार
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के 77 साल बाद भी पत्रकारिता को संवैधानिक स्थान नहीं मिल पाया है। अब समय की मांग है कि इस ओर देश के सम्मानित राष्ट्रपति और संसद को विचार कर लोकतंत्र में अहम स्थान रखने बाली प्रेस को यह सम्मान दिलवाना चाहिए।
विज्ञापन
संविधान दिवस के अगले दिन वरिष्ठ पत्रकार पंकज धीरज ने पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में अन्य साथियों साथ उठाई है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के साथ ही प्रेस लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। प्रेस को संवैधानिक रूप से सम्मान न मिल पाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
इस विषय को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही देश के राष्ट्रपति से मिलने जाएगा। साथ ही देशभर के सांसदों से इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिलवाने के लिए संपर्क किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सुबोध सुह्रद, सुरेन्द्र शर्मा,आरपी शर्मा, देवेंद्र वार्ष्णेय, मोहम्म्द कामरान, जितेंद्र गुप्ता, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन