{"_id":"591f52fc4f1c1bd520f2568f","slug":"campaign-against-encroachment-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज से
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 20 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम, पुलिस और प्रशासन 20 मई से 15 जून तक एक बहुत बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश और प्रभारी मंत्री के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत शहर के सभी मुख्य मुख्य मार्गों सहित, फुटपाथ और नाले-नालियों से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से लगातार मुनादी की जा रही है कि निर्धारित समय में पहले से ही अपने अतिक्रमण हटा लें।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने शहर का भ्रमण किया था इस दौरान नाले नालियों की सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने आदि के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में ही शहर में 20 मई से 15 जून तक अभियान की कार्य योजना तैयार की गई है।
इस तारीख में यहां हटेगा अतिक्रमण
20 मई को कठपुला से मसूदाबाद, नुमाइश ग्राउंड और सारसौल चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा
22 मई को फिर से कठपुला से मसूदाबाद नुमाइश मैदान, सारसौल चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा
24 मई को कठपुला अग्रसेन चौक से रसलगंज, सराय हकीम, बारहद्वारी तक अभियान चलाया जाएगा
26 मई को बारहद्वारी, महावीर गंज, अब्दुल करीम चौराहा, फूल चौराहे, मदार गेट तक अभियान चलेगा
28 मई को बारहद्वारी से उदय सिंह रोड दिल्ली गेट चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा
30 मई को केला नगर से दोदपुर तिराहे, मेडिकल रोड तक अभियान चलाया जाएगा
1 जून को केला नगर चौराहे से क्वार्सी चौराहे कृषि फ ार्म हाउस तक रामघाट रोड पर अभियान चलेगा
3 जून को मीनाक्षी टाकीज से रामघाट रोड किशनपुर तिराहे तक अभियान चलाया जाएगा
4 जून को क्वार्सी चौराहे से नवनिर्मित सर्किट हाउस रोड तक अभियान चलाया जाएगा
6 जून को दुबे का पड़ाव चौराहे से हाथरस अड्डा सासनी गेट चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा
8 जून को रेलवे रोड चौराहे से कवर कुत्ता रेलवे रोड ऊपरकोट सब्जी मंडी चौक तक अभियान चलेगा
10 जून को दिल्ली गेट चौराहे से खैर रोड जलालपुर चौकी तक अभियान चलाया जाएगा
12 जून को जयगंज रोड से सासनी गेट चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा
14 जून को कठपुला से तस्वीर महल, शमशाद मार्केट तक अभियान चलाया जाएगा
15 जून को शमशाद मार्केट से पुरानी चुंगी रोड से जमालपुर फाटक पर अभियान चलाया जाएगा
अब कोई रियायत नहीं होगी
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा है कि इस अभियान के अंतर्गत अगर फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा। एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने भी इस अभियान में अवैध कब्जे करने वालों को कोई राहत नहीं देने की बात कही है। क्योंकि पहले मुनादी कराई जा रही है और व्यापक प्रचार.प्रसार भी किया जा रहा है। इसके बाद भी यदि आक्रमण नहीं हटता है तो अवैध कब्जे करने वाला रियायत का हकदार नहीं है। इस कार्य योजना की बैठक बनाते समय पुलिस अधीक्षक नगर अतुल श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट विमल अग्रवाल शिवराज कुमार सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, एहसान रब आदि मौजूद थे।