{"_id":"5e6155608ebc3ec5723dcf37","slug":"caa-nrc-aligarh-news-ali228460872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए : मुकदमा दर्ज कराने वाली महिलाएं पहले से फंसी हैं इन आरोपों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए : मुकदमा दर्ज कराने वाली महिलाएं पहले से फंसी हैं इन आरोपों में
Fri, 06 Mar 2020 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजमाल ईदगाह परसीएए के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर बैठी महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए विरोधी धरने पर जबरन ले जाने और बात न मानने पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाने वाली देहली गेट के शाहजमाल की महिलाएं खुद इस आरोप में फंसी हुई हैं। देहली गेट पुलिस ने उनके खिलाफ पहले से इस आरोप में मुकदमा दर्ज कर रखा है। यह मुकदमा उसी पक्ष ने दर्ज कराया है, जिसके खिलाफ अब इन महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने इस पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों के मुकदमों की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी के पास पहुंची शाहजमाल की मीना बेगम ने शिकायत की थी, जिसमें मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर जबरन धरने में चलने का दबाव बनाने और न जाने पर घर में घुसकर मारपीट करने आदि के आरोप लगाए थे। मीना ने बताया कि 8-10 लोग घर पर आए थे और कहा कि धरने पर चलो और हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाओ। शाहजमाल की रहने वाली रिहाना ने भी यही आरोप लगाए थे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन के अनुसार इस मामले में तहरीर के आधार पर मुवीन, मुश्तकीम, इमरानर, नन्ने, राजू, सलीमन, चांद मोहम्मद, समीना, शानू, सलीम खांन, शकील आदि निवासीगण महफूज नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुकदमे में एक राय होकर मारपीट करने, शांति भंग करने के लिए उकसाने आदि के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि जिस महिला मीना ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसके व उसके पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर इस मुकदमे में नामजद समीना की ओर से 26 फरवरी को एक मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें भी यही आरोप हैं। वह महिला भी इसी तरह एसएसपी दफ्तर पहुंची थीं और अधिकारियों से मुलाकात कर मुकदमे के निर्देश हुए थे। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फंडिंग करते युवक की वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के बाद वीडियो को अलीगढ़ का न होने की बात कही है। इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक खुद को शाहजमाल डबल टंकी इलाके का रहने वाला बता रहा है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाला शख्स उससे पूछताछ कर रहा है तो वह साफ-साफ तौर पर कहता दिख रहा है कि धरने में बैठीं महिलाओं के चाय-पानी और नाश्ते के लिए चंदा एकत्रित कर रहा है।
इस चंदे को कमेटी के लोगों को देगा, जिससे वहां पर इंतजाम कि ए जाएंगे। वीडियो में दिख रहा शख्स फंडिंग करने वाली कमेटी में एक पार्षद के होने की भी चर्चा कर रहा है। इसकी जांच के लिए पार्षद व डबल टंकी इलाके के लोगों को काफी पहचान कराई गई। मगर उसकी यहां पहचान नहीं हुई। वह पार्षद भी वीडियो में नहीं है। जिसका नाम लिया जा रहा है। वह इस इलाके से भी नहीं है।