फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   businessman sandeep murder case Sandeep had told his wife I am sitting next to DIG sir

संदीप हत्याकांड: पत्नी से कहा था- अभी डीआईजी साहब के पास बैठा हूं, सवाल- कहां से पीछा कर रहे थे शूटर, कोई अपना तो नहीं है भेदिया?

Tue, 28 Dec 2021 01:04 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Dec 2021 01:04 PM IST
सार

संदीप के कारोबारी जानकार बताते हैं कि संदीप अलीगढ़ में अपनी खुद की सीमेंट फैक्टरी खोलने की तैयारी में थे। इसके लिए उन्होंने जमीन देखना व अन्य तरह की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अंदरखाने की खबर है कि गभाना के आसपास इसकी तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
businessman sandeep murder case Sandeep had told his wife I am sitting next to DIG sir
businessman sandeep murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी संदीप की हत्या की खबर पर करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटी व परिवार की अन्य महिलाओं संग पहुंची पत्नी ने रोते हुए जो बताया, उसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। घर में इन दिनों संदीप के भतीजे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 23 जनवरी को शादी के लिए खरीदारी चल रही थी। खुद सोमवार देर शाम पत्नी बेटी को लेकर कपड़े खरीदने बाजार गई थी। पत्नी ने जिस समय वीडियो कॉल करके लहंगा दिखाना चाहा तो संदीप ने कॉल काटकर मैसेज के जरिये जवाब दिया था कि अभी डीआईजी साहब के पास बैठा हूं। व्यस्त हूं। बाद में बात करूंगा। इसके बाद संदीप का फोन नहीं लगा। परिवार के अनुसार संदीप के एक बेटे के अलावा एक बेटी है।

विज्ञापन


परिवार की महिलाओं को बताया अभी ऑपरेशन चल रहा है
घटना के बाद घर में यह खबर मिली कि संदीप को गोली लगी है। अस्पताल तक पहुंचने पर यह बताया गया कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। सभी महिलाओं को अंदर नहीं जाने दिया गया। देर रात सभी महिलाएं नर्सिंग होम के बाहर गाड़ी में बैठी रहीं। इस घटना के बाद रात में परिवार की ओर से यह कहा गया कि पहले हत्यारों को पकड़ा जाए। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को यहां से जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विधायक से बातचीत में बेटे ने कहा- आपसे भी तो कुछ देर पहले बात हुई थी

अस्पताल पहुंचे विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी से बातचीत में भतीजे व बेटे ने बताया कि आपसे भी तो कुछ देर पहले बात हुई थी। ब्रीफकेस तैयार करवाया था। विधायक ने बताया कि मैंने खुद आगरा आने के लिए बोला था। मगर संदीप ने कह दिया कि आज एटा जा रहा हूं। फिर वहां से आऊंगा। अगर आगरा आ जाते तो शायद यह घटना नहीं होती।

धरी रह गई खुद की माउजर, पहली बार दूसरी गाड़ी में बैठे गनर

रिवार के सदस्यों के अनुसार खुद संदीप के पास अपनी लाइसेंसी माउजर थी। वह हर समय खुद के पास रखते थे। एटा जनपद से अनुमन्य गनर संदीप पाल, निजी गनर धर्मेंद्र भी हमेशा खुद की गाड़ी में साथ बैठते थे। यह पहली बार हुआ कि उन्हें अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारी की स्कार्पियो में बैठाकर कह दिया था कि आप लोग ग्रीन पार्क पहुंचो। कुल मिलाकर आज ये सब घटनाक्रम बनते चले गए।

विज्ञापन

कहां से पीछे लगे होंगे शूटर

पुलिस और परिवार के लोगों को अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि आखिर शूटर कहां से पीछे लगे होंगे। चूंकि पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक सीसीटीवी में बलैनो सवार बदमाश दुबे पड़ाव से महाजन पुल के रास्ते रामघाट रोड पर आते दिखाई दिए हैं। बाकी सच्चाई के लिए पुलिस की एक टीम रात में नगर निगम के कंट्रोल रूम की बारीकी से मॉनीटरिंग कर रही है।

संदीप के कारोबार में हर कर्मचारी अलीगंज से

संदीप की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर रनवीर सिंह के अनुसार वह 25 साल से संदीप की गाड़ी चला रहा है। रनवीर के अनुसार सबसे खास बात है कि उन्होंने अपने व्यापार में अलीगढ़ के अलावा बरेली, मेरठ व गाजियाबाद आदि जगहों पर अलीगंज से ही कर्मचारी लगा रखे हैं। वे सभी उनके बेहद विश्वास पात्र हैं।


 

कोई अपना तो नहीं भेदिया

इस घटना में एक सवाल पुलिस के सामने यह भी खड़ा हो रहा है कि कोई अपना ही भेदिया तो नहीं, जो पूरी लोकेशन शूटरों को दे रहा हो। डीआईजी कार्यालय से निकलने के बाद वे सीधे अपने दफ्तर पहुंचे हैं और वहां से ग्रीन पार्क के लिए निकले हैं। इसी बीच घटना हो गई।


 

एटा में समाजसेवी व दानदाता के रूप में थी बड़ी पहचान

संदीप का कारोबारी साम्राज्य जिस तरह फैला हुआ है। उसी तरह एटा जनपद के बड़े समाजसेवी व दानदाता के रूप में भी उनकी पहचान है। खबर मिलने पर अस्पताल पहुंच रहे एटा के लोग कहते रो जा रहे थे कि एटा के लोगों को समाजसेवा के जरिये हमेशा मदद करना और दान करके कमजोर व निर्बल लोगों की मदद करना उनकी पहचान थी। सिरसागंज के कुछ परिवारों को तो उन्होंने एक तरह से गोद ले रखा था। उनकी हर स्तर पर मदद करते थे।


 

डीजीपी और शासन को दिया पल-पल का अपडेट

इस घटना का संज्ञान खुद मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया है। देर रात तक डीआईजी व एसएसपी से डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह व मुख्यमंत्री कार्यालय से इस घटना को लेकर अपडेट लिया जा रहा था। चूंकि बड़े कारोबारी और सियासी संपर्क रखने वाले व्यक्ति की हत्या हुई है। इसलिए अधिकारियों ने हर कदम फूंक फूंककर रखना शुरू कर दिया है।

मंत्री नंदी ने एसएसपी से बात कर लिया अपडेट

इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने एसएसपी से वार्ता कर अपडेट लिया है। एसएसपी ने उन्हें बताया है कि हमले में शामिल रही कार बरामद कर ली गई है। बदमाशों को तलाश कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed