फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman Gautam kept roaming throughout the day to the police, did not get liquor

दिन भर कारोबारी गौतम घुमाता रहा पुलिस को, नहीं मिली शराब

Sun, 20 Jun 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Businessman Gautam kept roaming throughout the day to the police, did not get liquor
जहरीली शराब कांड में पुलिस रिमांड पर लिए गए तालानगरी के नकली घी की आड़ में शराब बनाने वाले कारोबारी से शराब बरामद नहीं हो पा रही है। शनिवार को पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर उसे लेकर तीन अलग-अलग ठिकानों पर गई। मगर, शराब बरामद नहीं हो सकी। अब रात में नए सिरे से पूछताछ होगी। अंदेशा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद उन ठिकानों से शराब गायब कराई गई है।
विज्ञापन

विजेंद्र कपूर के जरिए केमिकल लेकर नकली शराब बनाने व शराब सिंडिकेट को केमिकल दिलवाने का आरोपी गौतम कुमार निवासी डिबाई तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। उसने शुक्रवार को अपनी फैक्टरी के पास से दो ड्रम मिथाइल अल्कोहल के बरामद कराए थे। रात में हुई पूछताछ में उसने कुछ ठिकानों से शराब बरामद कराना स्वीकारा था। इसी आधार पर शनिवार को दिन में पुलिस उसे जवां, तालानगरी व अतरौली क्षेत्र के तीन ठिकानों पर लेकर गई।
विज्ञापन

मगर वहां कुछ नहीं मिला। इससे साफ है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद या फरारी के दौरान यह माल गायब हुआ है। अब पुलिस उससे रात में फिर नए सिरे से पूछताछ करेगी। साथ में उससे इस कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के नाम उगलवाए जा रहे हैं। वह कहां सप्लाई देता था, यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता का कहना है कि अभी रिमांड जारी है। ज्यादा जानकारी पूछताछ के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed