Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Business Law Paper Out in AMU

एएमयू में बिजनेस लॉ का पेपर आउट

Fri, 19 May 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 19 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Business Law Paper Out in AMU
AMU GATE - फोटो : file foto
एएमयू में वृहस्पतिवार को बिजनेस लॉ का पेपर आउट हो गया। बीएएलएलबी की परीक्षा में कॉन्‍स्टीट्यूशन लॉ के बदले बिजनेस लॉ का पेपर छात्रों को दे दिया गया। इसकी वजह से परीक्षा के दौरान खलबली मच गई। कुछ समय बाद कॉन्‍स्टीट्यूशन लॉ का पेपर छात्रों को दिया गया। 
विज्ञापन

इंडिया टुडे सर्वे में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले लॉ फैकल्टी में बड़ी चूक सामने आई है।  बृहस्पतिवार को सुबह 9 से 12 बजे के बीच विभाग के कमरा नंबर 4, 5 एवं 6 में कॉन्‍स्टीट्यूशन  लॉ की परीक्षा होनी थी। परीक्षार्थी पेपर देखकर हतप्रद रह गए। दरअसल कॉन्‍स्टीट्यूशन लॉ के बदले उन्हें बिजनेस लॉ का पेपर दे दिया गया था। इसकी सूचना विश्वविद्यालय के अधिकारियों तक पहुंची। गलती कंट्रोलर आफिस की मानी जा रही है। कुछ मिनट के बाद कॉन्‍स्टीट्यूशन लॉ का पेपर मंगाकर छात्रों के बीच वितरित किया गया। 
विज्ञापन

लॉ डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि चूंकि गलती के कारण बिजनेस लॉ का पेपर आउट हो चुका है, इसलिए प्रश्न पत्र को बदल  दिया जाएगा। बिजनेस लॉ की परीक्षा 20 मई को है। उन्होंने कहा कि एएमयू के मल्लापुरम एवं मुर्शिदाबाद केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इसका प्रभाव वहा नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed