फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bus out of control and overturned in a pit near Gabhana highway toll plaza

Aligarh News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी बस, मेरठ के चर्च को जा रहे एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

Sun, 10 Nov 2024 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

निजी बस से करीब 50 सवारी मेरठ सरधना चर्च जा रहीं थीं। तड़के सुबह साढे तीन बजे हाईवे टोल प्लाजा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
bus out of control and overturned in a pit near Gabhana highway toll plaza
पलटी हुई बस - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना पर हाईवे टोल प्लाजा के पास 10 नवंबर की सुबह श्रद्धालुओं से भरी निजी बस मेरठ के सरधना जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के चर्च कंपाउंड निवासी अभिषेक ने बताया कि निजी बस से करीब 50 सवारी मेरठ सरधना चर्च जा रहीं थीं। जैसे ही बस 10 नवंबर की तड़के सुबह साढे तीन बजे हाईवे टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस  से अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो महिलाओं का दीनदयाल अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। हादसे में अंकिता, जैसमिन डेविड, शिवानी, अंजलि, रोहिना, प्रियंका, सुनीता,सायना, गुडबिन, हर्षित, आशीष, संजी, नितिन, निओल,अभय सिंह, बबली, बंशू ,प्रिया, जोशपीन, अभिषेक निवासीगण चर्च कंपाउंड बन्ना देवी समेत एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। शेष श्रद्धालुओं को मामूली  चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed