{"_id":"69ebd50b187c85067505501e","slug":"burjhiyas-caught-fire-in-bhadiyar-farmer-died-a-painful-death-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101969-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भदियार में बुर्जियों में लगी आग, किसान की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भदियार में बुर्जियों में लगी आग, किसान की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : smvad
क्षेत्र के गांव भदियार में दो बुर्जियों में अचानक आग लगने और उनसे उठे धुएं से दम घुटकर एक किसान प्रभुदयाल (70) पुत्र छिद्दा सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रभु दयाल गांव के समीप ही अपने घेर में रहते थे। वहीं पर उनकी बुर्जी खड़ी थी।शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक बुर्जी व पास में रखी लकड़ियों में आग लग गई। आग लगने पर किसान ने काफी शोर मचाया। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पास में रखी दलबीर सिंह की बुर्जी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक किसान की मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि धुआं कमरे में भरने और आग के विकराल होने के चलते प्रभुदयाल कमरे से बाहर नहीं निकल पाए होंगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल पहुंचने से पूर्व ही आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस, दमकल व तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक गांव में पहुंच गए। मृतक के बेटे सतवीर, राजू, पपेंद्र व पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।