फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bullets fired from two sides, one person dead

Aligarh: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गांव दरकन नगलिया, एक की मौत, एक घायल, आधा दर्जन हिरासत में

Fri, 08 Mar 2024 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

गांव दरकत नगरिया में दो पक्षों में पथराव के साथ गोलियां चलीं। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है एक शिक्षा मित्र को कंधे पर गोली लगी है, जिसका मेडिकल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bullets fired from two sides, one person dead
घटना की जानकारी देते एसपी ग्रामीण पलास बंसल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खैर के गांव दरकन नगलिया में दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना के विरोध में 8 मार्च को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे पक्ष के युवक को अलीगढ रेफर किया गया है। खैर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

खैर कोतवाली के गांव दरकन नगलिया में दो दिन पूर्व विद्युत ट्रांसफार्मर से कटिया डालने के ऊपर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। बाद में गांव के लोगों ने राजीनामा भी करा दिया था। उसी दिन से गांव में तनावपूर्ण माहौल था। 8 मार्च को शिवरात्रि पर गांव निवासी अधिवक्ता मोहनस्वरूप शर्मा परिजनों के साथ खैर से गांव के मंदिर पर पूजा अर्चना करने गये थे। आरोप है कि पूजा कर वापस लौटते समय गांव के अपने पैत्रक घर में घुसने से पूर्व ही दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से असलहा लहराने लगे तथा फायरिंग शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राउंड फायरिंग में खैर के मोहल्ला मालीपुरा निवासी बीस वर्षीय ध्रुव शर्मा पुत्र राजेन्द्र सिंह के गर्दन में गोली लग गई तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। फायरिंग व गोली लगने से हुई युवक की मौत के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि युवक को जमीन पर पडा देख दूसरे पक्ष ने भी अपने वचाव में गोली मार ली। सूचना पर एसपी देहात पलास बसंल, प्रशिक्षू आईपीएस लिपि नगायच, सीओ इगलास कृष्णगोपाल सिंह, इंस्पेक्टर खैर प्रवीन कुमार सिंह मय फोर्स के पहुंचे तथा कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है, तो वहीं घायल लक्ष्मण सिंह पुत्र भोजराज सिंह को उपचार के लिए मेडीकल कालेज रेफर किया गया है।


इंस्पेक्टर खैर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया  कि दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर पर बैधानिक कार्रवाही की जा रही है। एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार दो पक्षों के झगड़े में एक की मौत हुई है। झगड़े में शामिल दोनों पक्षों से लोग हिरासत में हैं। बाकी की कार्रवाई जारी है।

कांबड लेकर आया था मृतक
खैर के मोहल्ला मालीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह का बडा पुत्र बीस वर्षीय धु्रव शर्मा अपने दोस्तों के साथ गुरूवार को गंगाजल लेने राजघाट गया था। सुबह हरिदासपुर मंदिर पर भोलेशंकर का जलाभिषेक कर वह अपने घर लौट आया था। दोपहर में उसके मित्र दीपक शर्मा ने गांव में किसी से विवाद होने की जानकारी तथा साथ चलने को कहा। थका हारा होने के बाद भी ध्रुव शर्मा दोस्त व उसके परिवारीजनों के साथ गांव दरकन नगलिया चला गया। जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद व फायरिंग में उसकी गोली लगने से मृत्यु हो गई। चार भाईयों में सबसे बडा धु्रव अपने पिता के हलवाई के कार्य में सहयोग करता था। उसकी मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसपी देहात पलास बसंल ने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश में तीन टीम दबिश दे रही है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed