{"_id":"6763d6c7cb9574800d05bd98","slug":"bulldozers-ran-without-notice-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रात के अंधेरे में चला बुलडोजर, सपा नेता-पुलिस में नोकझोंक, प्रशासन पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रात के अंधेरे में चला बुलडोजर, सपा नेता-पुलिस में नोकझोंक, प्रशासन पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप
Thu, 19 Dec 2024 01:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:50 PM IST
सार
कमालपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि 20 नंबर का खेत है। उसमें एक कमरा बनाया था। सुबह टीम आई। रात में नायब तहसीलदार, लेखपाल समेत टीम आई और उसने कमरे को बुलडोजर से तोड़ दिया।
विज्ञापन
रात में निर्माण कार्य को ध्वस्त करता बुलडोजर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के कमालपुर में देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम एक निर्माण पर बुलडोजर चलाने पहुंच गई। रात के अंधेरे में कार्रवाई करने की सूचना पर सपा नेता भी वहां पहुंच गए। सपा नेता और पुलिस की तीखी नोकझोंक हो गई। सपा नेता ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क के कमालपुर में देर रात बिना नोटिस दिए प्रशासन के आला अधिकारियों के मौजूदगी में बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने विरोध किया तो पुलिस से उनकी तीखी नोक-झोंक हो गई। प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। सपा नेता अज्जू इश्हाक ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना नोटिस के आखिर रात में ही क्यों बुलडोजर चलाना पड़ा। हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। यह सब भाजपा के दबाव में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि 20 नंबर खेत है। उसमें एक कमरा बनाया था। सुबह टीम आई। रात में नायब तहसीलदार, लेखपाल समेत टीम आई और उसने कमरे को बुलडोजर से तोड़ दिया। मामले में प्रशासन का अभी कोई पक्ष नहीं आया है।