फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulldozer ran at the house of liquor mafia Vipin Yadav

जहरीली शराब कांडः शराब माफिया विपिन यादव के घर पर चला बुलडोजर

Fri, 04 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran at the house of liquor mafia Vipin Yadav
जहरीली शराब परोसकर लोगों की जान लेने वाले शराब माफिया ओमवीर उर्फ विपिन यादव के घर पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का महाबली चला। विपिन यादव ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार में 135 वर्ग गज में मकान बना रखा था। इसको एडीए से अप्रूव्ड भी नहीं कराया था।
विज्ञापन

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने कुलदीप विहार, क्वार्सी इलाके में स्थित सहारा रेजीडेंसी के पास 135 वर्ग गज में बने को महाबली चलवाकर तोड़ा। इस मकान को बनवाने के लिए विपिन यादव ने अपनी पत्नी रचना यादव के नाम पर जनवरी 2020 में जमीन खरीदी थी। इसके बाद उसने बिना एडीए की बिना अनुमति और नक्शा पास कराए मकान को अवैध रूप से बनवाना शुरू कर दिया। शराब कांड में नाम आने के बाद प्रशासन ने इसकी कुंडली निकाली तो यह निर्माणाधीन मकान सामने आया। एसडीएम कोल रंजीत सिंह एडीए के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और इसके मकान को ध्वस्त कराने की कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि माफिया घोषित होते ही गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में आएगी। इसके बाद इस जमीन को भी कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed