फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bull creates panic in Aligarh city

Aligarh: शहर में सांड ने मचाया आतंक, दो की मौत और 12 घायल, युवक को सींग पर उछालते वीडियो आया सामने

Mon, 13 Oct 2025 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 05:40 PM IST
सार

सांड के आतंक का एक वीडियो सामने आया है। 35 सेकेंड के सीसीटीवी वीडियो में सांड ने तेज दोड़ते हुए एक युवक को अपने सींग के ऊपर रखकर उछाल दिया।

विज्ञापन
Bull creates panic in Aligarh city
सांड ने युवक को अपने सींग पर उछाल दिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद-सुरेंद्र नगर इलाके में 13 अक्तूबर तीन घंटे तक एक सांड ने जमकर आतंक मचाया। इस दौरान सांड़ के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दहशत में आई भीड़ ने घेराबंदी कर चंदनिया इलाके के खाली स्वीमिंग पूल में सांड़ को मार गिराया। इधर, घायलों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटनाक्रम की शुरुआत सुबह करीब 8 बजे से गांधी पार्क के डोरी नगर इलाके से हुई। यहां शहर के बाहर खेतों की ओर से एक काले रंग का सांड दहाड़ता हुआ मोहल्ले में घूसा। इसी बीच उसने इलाके में मांगते खाते घूम रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग भूला बसोर को सींगों से उठाकर पटक दिया। इसके बाद यह सांड नगला मान सिंह होते हुए कई लोगों को घायल कर नौरंगाबाद पहुंचा। यहां कई लोगों को उसने चपेट में लिया। फिर यह रावणटीला के रास्ते संगम विहार नगला तिकौना रोड पर पहुंच गया। जहां इसने संगम विहार रोड पर ढकेल पर कचौड़ी खा रहे नगला माली के 40 वर्षीय कारखाना मजदूर दुर्गा सिंह को सींगों से उठाकर पटक दिया। इसी बीच पीछे से भीड़ शोर करते हुए आ गई। 
विज्ञापन


साथ में खबर मिलने पर नगर निगम की टीम भी पकड़ने आ गई। तब जाकर शोर मचने पर लोग जिधर भी सांड जाता, उधर लोगों को सावधान करते चल रहे थे। घेराबंदी करते हुए उसे लोग चंदनिया की ओर ले गए। जहां वह एक खाली पूल में घेर लिया गया। यहां पूल में गिरने से उसकी मौत हो गई। फिर किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला। इधर, सांड़ के हमले में घायल हुए बुजुर्ग भूला बसोर व दुर्गा सिंह को मृत घोषित कर दिया। भूला बसोर के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, जबकि दुर्गा के शव का परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

इस हमले में अब तक सामने आए घायलों में मोहल्ला छावनी की 55 वर्षीय शीला देवी को घर के दरवाजे पर घायल किया था। वहीं नगला मान सिंह के 53 वर्षीय हरिकेश दूध लेने जा रहे थे, तब घायल किया। इसी तरह साकेत कालोनी के 57 वर्षीय राजकुमार इलाके में टहल रहे थे, तब सांड के हमले में घायल हो गए। इसके अलावा नौरंगाबाद के 55 वर्षीय अनिल कुमार को नगला मान सिंह से घर आते समय सांड ने घायल किया। इसके अलावा नौरंगाबाद देवी मंदिर के पास चाय की दुकान चलाने वाले भूदेव मिश्रा, पकडऩे पहुंचे नगर निगम कर्मी विशाल व संजय सहित तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इसके अलावा नगला मान सिंह के चार अन्य घायल निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

इस प्रकरण की जानकारी पर हमारी टीम को भेजा गया था। उसके हमले में हमारे तीन कर्मचारी घायल हो गए। बाद में सांड को घेर लिया गया। इसके विषय में यही जानकारी मिली है कि यह खेतों की ओर से मतलब बाहर से शहर में आया था। अब इसके तरह के अन्य जानवरों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed