{"_id":"591f51ff4f1c1bd71af2322b","slug":"buffalo-caught-a-loaded-loader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफैलो मीट से भरा लोडर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफैलो मीट से भरा लोडर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 20 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को अल सुबह सराय रहमान चौक से बफैलो मीट से भरी एक टाटा मैक्स पिकअप (लोडर) समेत दो लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया। गाड़ी से डेढ़ क्विंटल बफैलो मीट बरामद हुआ। गाड़ी में मौजूद लोग पहले तो पुलिस को ऐलान फैक्ट्री से मांस कटवाकर लाने और उसके बाद कभी बुलंदशहर, कभी हापुड़ अथवा मेरठ से मांस लाने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन कागज न होने पर उनकी एक न सुनी गई। पास के गोदाम का ताला तुड़वाने पर वहां कटान के अवशेष मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया। दोनों के खिलाफ थाना बन्नादेवी में मुकद्दमा दर्ज करा दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट को लंबे समय से सराय रहमान एवं देहलीगेट क्षेत्र में रात एक से तीन बजे तक अवैध रूप से पशु कटान करने एवं मीट को सिविल लाइन समेत अन्य इलाकों में सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बन्नादेवी पुलिस के साथ शुक्रवार को सुबह पांच बजे के करीब छापा मारा। इस दौरान सूचना पर मैक्स पिकअप गाड़ी को सराय रहमान चौक पर रोक कर चेक किया गया। गाड़ी में बफैलो मीट भरा था। गाड़ी में मौजूद व्यापारी शानू व देशराज से पूछताछ की गई तो वे पहले तो ऐलाना फैक्ट्री से मीट कटवाकर टीम को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती करने पर उन्होंने यह मीट हापुड़, बुलंदशहर एवं मेरठ से लाने की बात कही। कागज दिखाने के फरमान पर बगले झांकने लगे।
शक के आधार पर पास के गोदाम का ताला तुड़वाकर देखा गया तो वहां मीट काटने के अवशेष मिले। सिटी मजिस्ट्रेट विमल कुमार ने स्वीकार किया कि गोदाम को सील कर पकड़े गए दोनों व्यापारियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करा दिया गया है।