{"_id":"5a8b381a4f1c1bca798baa7d","slug":"buddha-statues-built-in-aligarh-president-will-be-given-to-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति, पीएम को दी जाएंगी अलीगढ़ में बनी बुद्ध प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति, पीएम को दी जाएंगी अलीगढ़ में बनी बुद्ध प्रतिमाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। असली प्रतिमा का डिजायन अभी गोपनीय रखा गया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलीगढ़ की बनी हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की जाएगी। यहां से 20 फरवरी को विशेष पैकिंग के साथ ये प्रतिमाएं भेजी जाएंगी। प्रतिमाएं पीतल की बनी हुई हैं जिसमें स्टोन की एंटीक कारीगरी से महात्मा बुद्ध को शाल ओढ़ाया गया है। उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी यहां से प्रतिमाएं लेकर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 22 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को यह प्रतिमाएं भेंट करेंगे। पहले ये प्रतिमाएं मुरादाबाद से मंगवाई जानी थी, लेकिन ऐन वक्त पर अलीगढ़ को ये मौका मिल सका है।
सोमवार को इस संबंध में दोपहर दो बजे के करीब लखनऊ से अनुमति मिली है। इन्वेस्टर्स समिट में अलीगढ़ की प्रतिमाएं मुख्य फोकस में आने से यहां के मूर्ति कारोबार को नई ऊर्जा मिलेगी। स्थानीय मूर्ति कारोबार में बड़े निवेश की संभावना भी बन रही है। ये भी माना जा रहा है कि मूर्ति कारोबार को जीएसटी में कोई बड़ी राहत मिल जाए। अलीगढ़ से मूर्ति (आर्टवेयर) का देश, विदेश में तकरीबन 500 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है।
विज्ञापन
सीट नंबर से होगी बैठने की व्यवस्था
उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में निवेश करने और वहां बतौर विजिटर जाने वाले उद्यमियों की दो श्रेणी बनाई गई है। निवेश करने वालों को आन लाइन रजिस्ट्रेेशन के बाद सीट नंबर, समय और संबंधित कार्यक्रम की जानकारी सीधे वेबसाइट से दी जा रही है। समिट में जाने वाले दूसरे उद्यमी भी वहां पहुंचेंगे। उनका सीट नंबर एलाट नहीं किया जाएगा।
नहीं मिला रहा है नंबर : पवन खंडेलवाल
इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए अलीगढ़ से प्रमुख एक्सपोर्टर धनजीत वाड्रा, उमा एक्सपोर्ट के राकेश अग्रवाल, स्पाइडर लॉक्स के राजकुमार, आकांक्षा इंटरनेशनल से पवन खंडेलवाल ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन सोमवार शाम तक किसी भी उद्यमी के पास लखनऊ से इस संबंध में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया। पवन खंडेलवाल ने बताया कि मंगलवार तक इस संबंध में सूचना मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट कल से
अलीगढ़। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018 का दो दिवसीय आयोजन 21 फरवरी से होगा। इंवेस्टर्स समिट के सुबह साढ़े नौ बजे होने वाले उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। 22 फरवरी को समिट के समापन सत्र में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह ने बताया कि दो दिवसीय समिट कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया एवं न्यूज चैनल के माध्यम से किया जायेगा।
पीएम आवास योजना पर बात करेंगे ओजोन बिल्डर्स
लखनऊ में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के जेएमडी संजीव मदान एवं उपाध्यक्ष नासिर अब्बास भाग लेंगे। नासिर अब्बास ने बताया कि समिट में प्रधानमंत्री आवास योजना की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। ओजोन द्वारा बी-2 जी टाइप के आवास बनाए जा रहे हैं, इसकी चर्चा वहां पर होगी। इसके लिए भी आवेदन सरकार द्वारा मांगा गया था, जिसको स्वीकृत कर लिया गया है। ओजोन टीम के सूरज पाठक, अमित कौशिक, केपी शर्मा इत्यादि द्वारा गहन अध्ययन के बाद इस संबंध में प्रस्ताव बनाये गए हैं।