{"_id":"571d2e504f1c1b967f8b56f2","slug":"btech-entrance-exam-were-caught-with-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक एंट्रेंस में मोबाइल के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक एंट्रेंस में मोबाइल के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
बीटेक
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के बीटेक/बीआर्क प्रवेश परीक्षा में एक केंद्र पर मोबाइल के साथ एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। 39 केंद्रों पर संपन्न बीटेक एवं बीआर्क की प्रवेश परीक्षा में 17383 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 2586 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। परीक्षार्थियों के चेहरे पर बीती रात एएमयू में हुई हिंसक झड़प एवं आगजनी की दहशत देखने को मिली।
शनिवार रात्रि के हिंसक झड़प एवं आगजनी की घटना के बाद एएमयू बीटेक एवं बीआर्क प्रवेश परीक्षा को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। घटना के बाद अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक बेहद चिंतित थे। इंतजामिया के मन में भी कई सवाल थे। अंतत: इंतजामिया ने साहस का परिचय देते हुए बीटेक एवं बीआर्क प्रवेश परीक्षा निर्धारित समय पर पूरे कराने का निर्णय लिया। सुबह 10 बजे से अलीगढ़ में 39 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 17383 अभ्यर्थी (बीटेक एवं बीआर्क) शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए डीआईजी गोविंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह, एसएसपी जे रविंद्र गौड़ तथा अन्य अधिकारियाें ने वीसी जमीरउद्दीन शाह के साथ विभिन्न केंद्रों का मुआयना किया। एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज) केंद्र पर एक अभ्यर्थी मोबाइल के साथ पकड़ा गया। वह अपने मोजे में मोबाइल छुपा कर ला था। चर्चा है कि वह मोबाइल से प्रश्न पत्रों का फोटो ले रहा था। केंद्र निरीक्षकों ने अभ्यर्थी को पकड़ कर प्रॉक्टोरियल टीम के हवाले कर दिया। प्रॉक्टर कार्यालय में आगजनी के बाद ताला लगने के कारण टीम के सदस्य अभ्यर्थी से कंट्रोलर आफिस में गोपनीय तरीके से पूछताछ की। मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान से काफी कोशिश के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। परीक्षा कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने पुष्टि की कि छात्र से कंट्रोलर आफिस में पूछताछ की गई और मोबाइल जब्त किया गया। इस मामले में प्रॉक्टर आफिस द्वारा अभ्यर्थी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया या नहीं, इसकी जानकारी कंट्रोलर को नहीं है। उल्लेखनीय है कि परीक्षा अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, कोलकाता, श्रीनगर, कोझीकोट, पटना एवं गोहाटी में आयोजित की गई। इसके लिए कुल 26,837 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि बीआर्क में करीब साढ़े चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।