फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP will continue to need ' cleaning'

बसपा में जरूरत पर होती रहेगी ‘सफाई’

Fri, 15 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
BSP will continue to need ' cleaning'
बसपा में जरूरत पर होती रहेगी ‘सफाई’ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 बसपा सरकार में पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य या अन्य किसी नेता के बसपा से जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती पार्टी में गंदगी फैलाने वालों को हटा रही हैं। ये एक तरह का सफाई प्रोग्राम है जैसा कि आम आदमी के घरों में होता है।
विज्ञापन

जैसे हम अपने घर की सफाई करते हैं। ऐसा ही पार्टी में हो रहा है। जब पूर्व कबीना मंत्री से पूछा गया कि क्या कुछ और लोग पार्टी से निकाले जाएंगे..? तो उन्होंने जवाब दिया कि जब भी कोई गंदगी फैलाएगा तो पार्टी सुप्रीमो उसको बाहर का रास्ता दिखाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मायावती 5वीं बार सीएम बनेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। सपा सरकार क्राइम कंट्रोल करने में फेल हो चुकी है। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा को जनता ने नकार दिया है। अब बसपा ही पब्लिक की पहली पसंद है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ठा. जयवीर सिंह के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से बाया कार अलीगढ़ आए और समारोह में शामिल होकर वापस लौट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज जुटे अरविंद के शादी समारोह में
अलीगढ़ (ब्यूरो)। पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के बेटे और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. अरविंद सिंह की शादी में बसपा के कई नेता शामिल हुए।

खैर रोड पर अभिमन्यु ग्रीन्स फार्म हाउस में हुए कार्यक्रम में एमएलसी और जोनल कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, पूर्व कबीना मंत्री रामवीर उपाध्याय, एमएलसी सुनील चित्तौड़, एमएलसी प्रताप सिंह बघेल,  जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, राजाराम आनंद, गजराज विमल, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य, शहर प्रत्याशी आरिफ बॉबी अब्बासी, कोल प्रत्याशी राम कुमार शर्मा, खैर प्रत्याशी अरुण फौजी, इगलास प्रत्याशी राजेंद्र कुमार, अतरौली प्रत्याशी इलियास चौधरी सहित बसपा के अलग अलग संगठन के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में अतिथियों का स्वागत खुद कबीना मंत्री जयवीर सिंह और पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान ने किया। यहां पर देवेश कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, हिमांशु सिंह आदि ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।                     

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed